संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरदहिया मोहल्ले से लापता हुईं पांच और छह साल की दो बच्चियों को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चियां बोलने में असमर्थ थीं, जिससे उनकी पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। पुलिस ने बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उनके सकुशल मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली।