संतकबीरनगर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश की मौजूदगी में परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने सभी को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। जिले में आठ केंद्रों पर छह पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।