जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर जिले में छिपकर रह रहे एक आरोपी को महुली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान भैसही उर्फ भैसवरिया गांव निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।