जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों सामान्य वायरल संक्रमण के साथ हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज के मरीज भी पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन 20 से 25 बच्चे इस संक्रमण के लक्षणों के साथ इलाज कराने आ रहे हैं। बच्चों में बुखार, गले में खराश और मुंह, हाथ व पैरों पर लाल दाने उभर रहे हैं। चिकित्सक इलाज के साथ बचाव के उपाय भी बता रहे हैं।