फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की बुआई करते समय ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में फंस कर युवक की मौत

चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैजनी में बुधवार को भोर के पांच बजे करीब दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर गेहूं की बुआई करते समय रोटावेटर में फंस कर हरीश उर्फ बाबू पाल (18) निवासी गांव सैजनी की मौत हो गई। चलते रोटावेटर को चेक करने के लिए ट्रैक्टर से उतरते समय पैर फिसलने से युवक रोटावेटर पर जा गिरा और बुरी तरह से कट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ विवेक जावला ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। हादसा बुधवार की सुबह पांच बजे करीब उस समय हुआ गांव सैजनी के रहने वाले किसान राधेश्याम का बेटा हरीश उर्फ बाबू पाल अपने फुफेरे भाई सोमवीर के खेत में गेहूं की बुआई करने रोटावेटर लगे ट्रैक्टर लेकर गया था। परिजनों के अनुसार हरीश ने ट्रैक्टर में लगा रोटावेटर स्टार्ट कर दिया और रोटावेटर को चेक करने के लिए ट्रैक्टर से उतर रहा था। उसी समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चलते रोटावेटर के ऊपर जा गिरा। रोटावेटर में लगे ब्लेड की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया और रोटावेटर में ही फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिन निकलने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ लग गई। परिजन भी पहुंच गए। सूचना पाकर कोतवाल संत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ विवेक जावला ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। भाई दूज पर परिवार में छाया मातम जहां एक ओर बुधवार को भाईदूज का त्योहार को लेकर घर में तैयारी चल रही थी। खुशी का माहौल था। वहीं हादसे में हरीश की मौत होने पर परिवार में मातम छा गया। हरीश चार भाईयों में नीरज, राहुल व आरव से बड़ा था। चारों भाईयों में सबसे बड़ी बहन है। जिसकी शादी हो चुकी है। मां रूपवती का रो-रोकर बुराहाल है। मां रूपवती ने बताया हरीश हाईस्कूल की पढ़ाई करके परिवार में खेती किसानी के काम में हाथ बंटा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें