मढ़न। असमोली के गांव मढ़न में लोधीपुर-असमोली मार्ग पर देहरी मोड़ के पास बनी पुलिया के दोनों तरफ अधूरे पड़े रास्ते को दुरुस्त कराने का काम शनिवार को शुरू हो गया। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है गांव में पानी की निकासी के लिए देहरी मोड़ के पास पुलिया का निर्माण कराया गया था। करीब एक सप्ताह पहले पुलिया को आवागमन के लिए खोल दिया गया था, लेकिन दोनों तरफ सड़क निर्माण और मरम्मत का काम अधूरा छोड़ दिया गया था। रास्ता ऊबड़-खाबड़ होने के कारण आए दिन भारी वाहन फंस रहे थे। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती थी और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी शुक्रवार को भी पुलिया के पास एक ट्रक एक घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा था। इसके चलते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जिसको अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था समस्या को देखते हुए शनिवार को पुलिया के दोनों तरफ सड़क को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया गया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वाहन चालकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और जाम की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है।