- भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया, त्योहार को लेकर बच्चों में उत्साह - भाई दूज पर ट्रेनों और बसों में सीट को लेकर रही मारामारी, धक्का मुक्की के बीच सफर करने को मजबूर हुई बहने चंदौसी। बुधवार को भाई दूज का त्यौहार हर्षोल्लाह और परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर लंबी आयु की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया। त्योहार को लेकर बच्चों में उत्साह नजर आया, चाकलेट आदि उपहार पाकर बच्चे खुश नजर आए। सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर भीड़ भाड़ देखने को मिली। वही ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ उमड़ी। पर्याप्त ट्रेन ना होने पर रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। बसों में सीट को लेकर आपाधापी मच गई। सीट पाने के लिए लोग खिड़कियों से बस में प्रवेश करते नजर आए। धक्का मुक्की के बीच लोगों को सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। बहन लोगों ने परिवार के साथ निजी वाहनों का सहारा लिया।