फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज: जरुरी होने पर संभल-मुरादाबाद के बीच पांच चक्कर लगाएंगी अनुबंधित बसें

मेरठ, अलीगढ़, आगरा समेत छह शहरों के लिए जाएंगी बसें संभल। संभल-मुरादाबाद के बीच चलने वाली अनुबंधित बसें भैयादूज पर जरुरत पड़ने पर पांच चक्कर लगाएंगी। निगम ने यह तैयारी की है। रोडवेज बस स्टैंड, संभल के कार्यवाहक प्रभारी शंकरपाल ने बताया कि 44 बसें रोडवेज बस स्टैंड से चलती हैं, जो विभिन्न गतव्यं स्थलों तक पहुंचती हैं। संभल से मुरादाबाद के लिए 32 रोडवेज बसें चलती हैं। कुल 44 बसें संभल रोडवेज स्टैंड से अन्य स्थानों तक रवाना होंगी। कार्यवाहक प्रभारी शंकर पाल ने बताया कि संभल से मुरादाबाद के लिए एक बस प्रतिदिन चार फेरे लगाती है। भैयादूज पर बसों के फेरे चार से बढ़ाकर पांच किए गए हैं। इससे महिलाओं को यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। अनुबंधित बसें भी एक अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी। बताते चले कि संभल से मुरादाबाद के अलावा, देवनगरी हरिद्वार, बुलंदशहर, मेरठ, खुर्जा, अलीगढ़, आगरा आदि स्थानों के लिए बसें मिलती हैं। इन सभी रोडवेज बसों का संचालन पूर्व के अनुसार ही जारी रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। आगरा, अलीगढ़ समेत पांच अन्य शहरों के लिए भी सेवा संभल रोडवेज स्टैंड से मेरठ के लिए तीन बसें चलती हैं। ये बसें सुबह सात बजे, आठ बजे और दोपहर में रवाना होगी। अलीगढ़ के लिए पौने सात बजे और सवा सात बजे बस मिलेगी। इसके अलावा 7:30 बजे आगरा के लिए भी बस रवाना होगी। कैराना और बुलंदशहर के लिए भी बस जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें