बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने नकुड़ विधानसभा के सौराणा में सोमवार को जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। फ्री राशन पर उन्होंने तीखा हमला किया। कहा कि दस हजार रुपये के फ्री राशन से बेहतर 30 हजार रुपये की नौकरी है। सपा और कांग्रेस ने संविधान की किताब दिखाकर वोट तो मांगे लेकिन उन्हें गुमराह करने का काम किया गया। डबल इंजन की सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार तेल बहुत पीती है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी दिशा तय नहीं है। कभी पीडीए में पंडित की बात होती है तो कभी पिछड़ों की। जो नेता खुद अपनी दिशा तय नहीं कर पा रहे, वह समाज को क्या दिशा देंगे।