देवबंद में चार अक्तूबर को प्रस्तावित राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के कार्यकर्ता सम्मेलन की अनुमति निरस्त होने के विरोध में कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष अवनीश त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि प्रशासन ने अनुमति निरस्त करने का कारण नहीं बताया है। मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।