फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मुलाना गए थे दवाई लेने, रास्ते में मिली बेटी के मेडल की खबर: पिता

सहारनपुर। प्राची चौधरी के पदक जीतने के बाद पिता जयवीर सिंह और माता राजेश देवी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बेटी ने अपने और हमारे सपने को साकार किया है। प्राची का मेडल सिर्फ उसका नहीं, बल्कि सभी का है। उन्होंने कहा कि प्राची चौधरी ने अपने गांव और शहर का नाम रोशन किया है। बेटी ने एक सपना देखा और उसे अपनी मेहनत के बल पर साकार किया। घर के साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। पिता ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए मुलाना गए थे। दौड़ से पहले प्राची ने फोन कर बताया कि उनकी दौड़ साढ़े पांच बजे शुरू होगी। उन्होंने प्राची से कहा कि वह दौड़ शुरू होने से पहले घर पहुंचने की कोशिश करेंगे। पिता जयवीर सिंह ने बताया कि दौड़ शुरू होने से पहले वह घर नहीं आ सके। रास्ते में ही उन्हें बेटी के स्वर्ण पदक जीतने की खबर मिली। इसके बाद वह घर आए। माता राजेश देवी ने कहा कि पूरा विश्वास था कि प्राची स्वर्ण पदक जीतेगी। इसमें उन्हें कोई शक नहीं था। दौड़ के दौरान भगवान से प्रार्थना करते रहे कि बेटी की मेहनत सफल हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें