सहारनपुर में कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी जहां उचित समझेगी, वहां जिम्मेदारी देकर काम पर लगाएगी और वह पार्टी के निर्देशों के अनुसार पूरी निष्ठा से काम करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया गया है। सपा से गठबंधन और सीट बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा इंडिया गठबंधन की सहयोगी है, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर किसी समझौते से उन्होंने इन्कार किया। उन्होंने अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में योगदान की भी सराहना की। इस दौरान उनके आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही।