फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर तकनीकी पदों के लिए 834 अभ्यर्थी दौड़ में सफल, सहारनपुर भर्ती रैली में 1052 ने लिया हिस्सा; कल अंतिम दिन

Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Sep 2026 11:35 AM IST

सहारनपुर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में बृहस्पतिवार को अग्निवीर तकनीकी पदों के लिए शारीरिक भर्ती प्रक्रिया हुई। बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ के कुल 1175 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था। इनमें से 1052 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि दौड़ में 834 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट देर शाम तक कराया गया। अभ्यर्थियों को बीम बैलेंसिंग, पुशअप समेत अन्य शारीरिक मानकों पर भी परखा गया। दौड़ शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। 13 जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती सहारनपुर स्टेडियम में 13 जिलों के लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। लिखित परीक्षा एक से 15 जून के बीच अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 89 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 25,920 अभ्यर्थी सफल हुए थे। भर्ती रैली का शुक्रवार को अंतिम दिन है। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरणों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें