दढ़ियाल के ग्राम नारायणपुर में मंगलवार को प्ले स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा रही वैन की सामने से आ रही बुलेट बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में वैन में सवार करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। वैन में करीब दो दर्जन बच्चे बताए जा रहे हैं। वहीं बाइक सवार अरमान और गुलाफशा निवासी कटघर, मुरादाबाद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वैन में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।