रामपुर। जनपद के 2.08 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ, विकास भवन में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने लाभार्थियों को सौंपे सब्सिडी के सांकेतिक चेक बांटे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में दो गैस सिलेंडर रिफिल निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना से रामपुर जनपद के 2 लाख 8 हजार से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में लाभार्थियों को सब्सिडी के सांकेतिक चेक वितरित किए। योजना के तहत पहला गैस सिलेंडर रिफिल अक्टूबर से दिसंबर 2026 और दूसरा जनवरी से मार्च 2027 के बीच उपलब्ध कराया जाएगा।