फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवक का नदी में नहीं मिला सुराग, एसडीआरएफ और पीएसी लगी

सतांव(रायबरेली )। सई नदी में शनिवार को कलश यात्रा मे जल भरने के दौरान पानी के तेज बहाव में डूब गये युवक का अभी तक पता नहीं चल सका । रविवार को एसडीआरएफ के 14 व पीएसी के 11 जवानों की टीम तथा स्थानीय पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। दोनों टीमें घटना स्थल से लगभग पांच किलोमीटर आगे चंदी का पुरवा में जाल डालकर उसकी खोजबीन की जा रही है। सिरसा पुल पर परिजनों के साथ - साथ ग्रामीण बडी़ संख्या में भीड़ इकठ्ठा है। थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे कोईली मजरे कोरिहर निवासी अंकुल पासवान (18) वर्ष पुत्र संतराम पासी, शनिवार को गांव से निकली कलशयात्रा में जल भरने के लिए सई नदी तट पर जल भरने के लिए गये हुए थे। इसी दौरान वह साथियों के साथ नदी में नहाने लगा। नहाते समय अंकुल अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबकर लापता हो गए l पुलिस व गोताखोर शनिवार की देर शाम तक ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई पता नहीं लगा। रविवार को एसडीआरएफ के 14 व पीएसी के 11 जवानों की टीम तथा स्थानीय पुलिस सई नदी में बोट तथा अन्य उपकरण के सहारे अंकुल के शव की तलाश में जुटी है। दोनों टीमें घटना स्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर लगे जाल तक ढूंढ रही है। लेकिन दोपहर तक कोई सुराग नही लगा। एसडीआरएफ व पीएसी टीमों के साथ स्थानीय पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है l सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि दोनों टीमों के दो वोटे लगातार शव की खोजबीन कर रही है। टीमे सुबह छह बजे से काम कर रही। शव को जल्द ही खोज लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें