नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के उत्तरी छोर पर स्थित आस्था का प्रतीक माता मिढुरिन देवी धाम में शारदीय नवरात्र के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने मां के आठवें ब्रह्मचारिणी स्वरूप की विधि विधान से पूजा अर्चन कर पुष्प अर्पित करने के बाद माँ को भोग लगाया और सुख समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया।मन्दिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।मन्दिर पहुचे भक्तो ने पूजन किया।वहीं मन्दिर आने वाले श्रद्धालुओं में हलुआ का प्रसाद वितरण किया।इस दौरान मां के जयकारो की गूंज रही।