फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार, फसलें डूबी, चार घंटे में एक सेमी बढ़ रहा पानी, लोगों का दो घाटों से संपर्क कटा

डलमऊ (रायबरेली),। बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर को पार कर 98.440 मीटर पर पहुंच गया। इससे कटरी इलाके में किसानों की फसलें डूब गई हैं। पानी ने गांवों की तरफ रुख कर लिया है। डलमऊ के दो घाटों से लोगों का संपर्क टूट गया, कारण उनमें पानी भर गया है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ का दावा है कि चार घंटे में एक सेमी गंगा नदी में पानी की बढ़ोतरी हो रही है।कटरी इलाके में रह रहे लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लोगों में दहशत व्याप्त है। इधर, बारिश होने पर करीब एक सप्ताह से गंगा नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। हालात ये हो गए हैं कि अब गंगा नदी पूरी तरह से उफान है। गंगा नदी की लहरें डरावनी लगने लगी हैं। चेतावनी बिंदु पार करने के बाद गंगा नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान बिंदु 99.360 मीटर की तरफ तेजी के साथ बढ़ रहा है। डलमऊ का सड़क, वीवीआईपी गंगा घाट के ऊपर तक पानी भर गया है। इससे लोगों का इन दोनों घाटों पर आना-जाना बंद हो गया है। शेष अन्य घाट तक पानी पहुंच गया है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से कटरी इलाके के चक मलिकभीटी, जमाल नगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, पूरे रेवती सिंह, अंबहा, बबुरा गांव के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं। ग्रामीण महादेव, साजन यादव, संतराम, रामाश्रय, शिव बहादुर ने बताया कि धान, गन्ना, अरहर की फसलें डूब गई हैं। पानी तेजी के साथ गांव की ओर आ रहा है। पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। बाढ़ प्रभावित रास्तों पर उगे जहरीले जंगली बबूल और झाड़ियों की सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। इससे हम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बाढ़ राहत के लिए बनाई गई बाढ़ चौकियों पर भी अब तक कोई सफाई और बुनियादी इंतजाम नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें