फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने रायबरेली के गदागंज विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव, दिखा आक्रोश

रायबरेली के गदागंज क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और लगातार बाधित विद्युत आपूर्ति से नाराज सैकड़ों व्यापारियों ने शनिवार को गदागंज विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी और किन्नर भी शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का आरोप है कि क्षेत्र में पिछले हफ्ते से बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बार-बार बिजली गुल होने और पर्याप्त आपूर्ति न मिलने के कारण दुकानदारों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह ने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के चलते व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है कई बार बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है, जिससे दुकानों का कामकाज प्रभावित होता है। उन्होंने विद्युत विभाग से अघोषित कटौती तत्काल बंद कर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। करीब पांच घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे डलमऊ तहसीलदार यशवंत सिंह ने व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि 10 से 15 दिन के भीतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें