फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: लंबी कूद में रूपा, नंदिनी और साजिया ने लगाई सबसे लंबी छलांग

रायबरेली: बैसवारा इंटर कॉलेज खेल मैदान में चल रही क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को लंबी कूद, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो समेत कई स्पर्धाएं हुईं।खिलाड़ियों ने मैदान पर दमखम दिखाया। सीनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में इंटर कॉलेज बिसुनखेड़ा की रूपा ने पहला स्थान हासिल किया। बैसवारा इंटर कॉलेज की नंदिनी दूसरे और जनता विद्यालय इंटर कॉलेज पूरे पांडे की साजिया तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग में बैसवारा इंटर कॉलेज के शिवम प्रथम रहे। रामबाग इंटर कॉलेज के अमित ने दूसरा और विवेकानंद इंटर कॉलेज दुधवन के रोशन ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में खींरो की दीपांशी प्रथम, महिमा द्वितीय और बैसवारा इंटर कॉलेज की स्वाती तृतीय रहीं। सब जूनियर बालिका वर्ग में जीआईसी सेमरी की सीता राजपूत ने पहला स्थान हासिल किया। उसरू की रुचि दूसरे और जीजीआईसी लालगंज की शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा। इस मौके पर सुशील मिश्रा, रोशन लाल, बसंत त्रिपाठी, सुरेश बहादुर सिंह, राकेश, अनुभव मिश्रा, सोमेश सिंह, शिवानी साहू और भवानी श्रीवास्तव समेत शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें