पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा कपूरपुर में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।