पीलीभीत में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिले के धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी परिसर और रूपपुर कमालू स्थित केंद्रों पर व्यवस्थाएं जांची। नमी मापक यंत्र से धान की जांच की और रजिस्टर देखे। केंद्र प्रभारियों को दैनिक लक्ष्य के अनुसार खरीद करने के निर्देश दिए गए। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिले, यह सुनिश्चित करने को कहा। धान को खुले में न रखने और रोजाना उठान के भी निर्देश दिए।