फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गन्ना मूल्य, बकाया भुगतान और चीनी पर बोनस के लिए 17 सितंबर से आंदोलन, गौरव टिकैत ने कहा कि किसानों को मिले लाभकारी मूल्य

मुज़फ्फरनगर। तितावी के बघरा विकास खंड में गन्ने का उचित मूल्य, बकाया भुगतान, चीनी की रिकवरी के अनुपात में बोनस, बिजली समस्याओं और पशुपालकों को दूध का लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग को लेकर भाकियू टिकैत ने पंचायत की। युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि किसानों को हक हासिल करने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा। किसानों से एकजुटता का आह्वान करते हुए 17 सितंबर को कलेक्ट्रेट में आंदोलन का एलान किया। वर्ष 2025-26 के पेराई सत्र में चीनी के अनुपात के हिसाब से किसानों को बोनस दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में टिकैत ने कहा कि गन्ने से चीनी के अलावा इथेनॉल, बैगास और बिजली जैसे उप उत्पाद भी तैयार होते हैं। चीनी के बढ़ते दाम और रिकवरी के अनुपात में किसानों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। किसान स्वाभिमान से खेती करता है लेकिन बढ़ती लागत से उसकी स्थिति कठिन होती जा रही है। गन्ने का उचित मूल्य किसानों का अधिकार है और उन्हें उनकी फसल का पूरा लाभ मिलना चाहिए। किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कम बकाया होने पर भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वाले किसानों पर मुकदमे दर्ज कर या संपत्ति की जांच का डर दिखाकर उन्हें दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि सीकरी, चरथावल और जसोई बिजलीघरों पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरने चल रहे हैं। किसानों से एकजुट होकर अपनी समस्याओं की लड़ाई लड़ने की अपील की। पुरकाजी थाने की पुलिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पंचायत में पहुंचे एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार रिजवान अली, विद्युत विभाग के एक्सईएन बालकृष्ण प्रजापति, सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने किसानों की समस्याएं सुनीं। अध्यक्षता चौधरी रविंद्र सिंह मलिक ने की। संचालन मास्टर यशपाल और विपुल निर्वाल ने किया। इस दौरान धीरज लाटियान, रमेश, मानसिंह मलिक, कपिल चौधरी, अमरजीत, रमेश मलिक, संजय त्यागी, आसिफ प्रधान और विकास शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें