सिविल लाइंस क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई और आसमान में काले बादल छा गए। दोपहर करीब 1:45 बजे अंधेरा छाने से दिन में ही रात जैसा नजारा दिखाई देने लगा। मौसम में आए अचानक बदलाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।