बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को जिले में मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। जिले में कुल 7,696 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पंजीकृत हैं। मतदान के लिए 10 केंद्रों पर 12 मतदेय स्थल बनाए गए। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।