ताड़ीखाना चौराहे पर गुरुद्वारा सिंह सभा के सामने नगर निगम की ओर से नाले की खुदाई कराई जा रही है। खुदाई के दौरान एक दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद दुकानदार अपना बचा हुआ सामान बाहर निकालने में जुट गया। अचानक हुई इस स्थिति से दुकानदार को नुकसान उठाना पड़ा।