शिवसेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर विजयदशमी के मौके पर शस्त्र पूजन किया गया। जिला प्रमुख नन्हें चौधरी ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया था।