मझोला की हाइडिल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के आसपास बंदरों का आतंक है। बंदरों के झुंड के कारण कॉलोनी के लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग जरूरी सामान लेकर बाहर नहीं जा पा रहे हैं। बंदरों के हमले के डर से स्थानीय लोग परेशान हैं। उन्होंने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।