राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति की ओर से लाइनपार स्थित विश्नोई धर्मशाला में बाल दिवस पर काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कवियों ने बच्चों को केंद्र में रखकर रचनाएं प्रस्तुत कीं। राजीव प्रखर की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता चिरंजी लाल चंचल ने की। मुख्य अतिथि धवल दीक्षित रहे। संचालन रामसिंह निशंक ने किया।