मुरादाबाद। इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद एसेंस की ओर से दीपावली मीट और गरबा-डांडिया नाइट हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ निधि अरोड़ा, तृप्ति जैन, पूजा अग्रवाल, अध्यक्ष मोना गुप्ता, सारिका और शिखा गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सरप्राइज गेम, लकी ड्रॉ और हाउजी का आयोजन हुआ, जिसे ऋतु और शिखा जैन ने कराया।