मुगलपुर उर्फ अगवानपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे की आशंका जताते हुए मंदिर कमेटी ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायत में गाटा संख्या 1458 और 1459 की जमीन की पैमाइश कराने और कथित अवैध कब्जा हटवाने की मांग की गई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने मंदिर की करीब 350 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा करा लिया है। 14 नवंबर को पैमाइश के दौरान लेखपाल और कानूनगो पर अभद्रता करने और गलत गाटा संख्या की नाप करने का भी आरोप लगाया गया है।