मिर्जापुर में एसओजी और जिगना थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को पाली बॉर्डर के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 138.40 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।