सिटी क्षेत्र के मसारी गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।