देहात कोतवाली क्षेत्र के बीरशाहपुर गांव में शनिवार रात भूमि विवाद में पट्टीदारों ने बिजलीकर्मी की हत्या कर दी। मवैया उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ ड्यूटी पर जा रहे थे। घर से करीब 200 मीटर दूर राजकीय नलकूप के पास आरोपियों ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बिजलीकर्मी को परिजन मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ सदर और एएसपी सिटी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।