चकबंदी विभाग के लेखपाल दीपक मौर्य को एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को रिश्वत मांगने के आरोप में तहसील परिसर से गिरफ्तार कर लिया। मझिगवां गांव निवासी एक ग्रामीण ने जमीन से जुड़े काम के बदले लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर जांच के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।