इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर के तत्वावधान में पाल्क संस्था में बच्चों के साथ शनिवार को बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।क्लब अध्यक्ष शुभा खंडेलवाल ने बताया कि इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ खुशी के पल बिताए। बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।