मिर्जापुर में पांच साल की मन्नत पूरी होने पर छठ व्रत कर एक महिला रविवार को गंगा घाट तक लेटकर पहुंची। छठी मइया से पुत्र प्राप्ति की मन्नत मांगने वाली नगर निवासी गायत्री देवी ने संतान सुख मिलने के बाद अपना संकल्प पूरा किया। रविवार की शाम भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए वह सड़क पर लेटते हुए बरियाघाट स्थित गंगा घाट पहुंचीं।