मेरठ की गुरु तेग बहादुर क्रिकेट अकादमी में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के खेल कौशल ने मैदान पर मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।