मेरठ में योग संस्कृति समिति की सितंबर माह की आम सभा बाले राम सरस्वती शिशु मंदिर, शास्त्री नगर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में शिक्षक दिवस, हिंदी दिवस, गणेश उत्सव और कृष्ण जन्मोत्सव एक साथ मनाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत समिति की अध्यक्ष शालू सिंगल और कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना के साथ की। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष लक्ष्मी बिंदल और सुधा अरोड़ा ने किया। समिति की सचिव गुंजन गुप्ता ने पिछले माह की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। हिंदी दिवस के अवसर पर कवियों ने कविताओं का पाठ किया, जबकि कृष्ण जन्मोत्सव पर नाटिका प्रस्तुत की गई। कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।