मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में जिला न्यायालय में आज फैसला सुनाया जा सकता है। सौरभ के परिजन कोर्ट पहुंच चुके हैं और जज के आने का इंतजार किया जा रहा है। कोर्ट परिसर में वकीलों की भीड़ है। मामले में 22 गवाहों के बयान और दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है। सुरक्षा कारणों से आरोपी मुस्कान रस्तौगी और साहिल शुक्ला की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराए जाने की संभावना है। डीजीसी कृष्ण कुमार चौबे के अनुसार, मामले में करीब 125 तारीखें लगी हैं।