दस लक्षण पर्व के तीसरे दिन फूलबाग कालोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में उत्तम आर्जव धर्म की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत श्री पारसनाथ भगवान के अभिषेक से हुई। इसके बाद शांतिधारा की बोली प्रदीप जैन-आकाश जैन तथा सिद्ध प्रभु की बोली अंबुज जैन-अर्नव जैन ने ली। विधि-विधान से संपन्न हुई शांतिधारा मंदिर अध्यक्ष हेमंत जैन ने विधि-विधान के साथ शांतिधारा संपन्न कराई। इसके बाद विधान प्रारंभ हुआ और श्रद्धालुओं ने मंडल पर धार्मिक अर्घ्य अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने लिया पूजा में हिस्सा कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजेश कुमार जैन के साथ नवीन, हेमंत, संजय, अतुल, प्रदीप, अंबुज, विपिन, योगेंद्र, सुनील, अनुज, मयंक, वीरेश, विनोद, राहुल, संजीव, शरद, विनय, जिनेंद्र, उषा और कमलेश सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।