मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में विश्व शांति दिवस पर आरजी रेंजर्स टीम ने ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं ने गमलों की रंगाई-पुताई कर परिसर का सुंदरीकरण किया और जनसेवा व श्रमदान का संदेश दिया। कार्यक्रम से छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, श्रम की गरिमा और टीम भावना को बढ़ावा मिला।