मेरठ के सेंट्रल मार्केट में छह अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन की ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। कार्रवाई के बीच परिवार की महिलाएं फफक-फफककर रो पड़ीं। सामान बिखरा देखकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और बड़ी संख्या में लोग कार्रवाई देखने के लिए जुटे रहे। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत इन निर्माणों को ध्वस्त किया गया।