फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शंभू नगर लेडीज़ विंग ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, रंग-बिरंगी प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी

मेरठ। शंभू नगर लेडीज विंग ने मंगलवार को क्विविरा होटल में सावन उत्सव धूमधाम से मनाया। जिसमें सभी सदस्य पारंपरिक व रंग-बिरंगे कपड़ों में आईं। कार्यक्रम की शुरूआत वेलकम डांस से हुई। जिसके बाद सभी ने तंबोला सहित विभिन्न प्रकार के खेल खेले और उपहार जीते। सभी महिलाएं हरी चूड़ियां, मेहंदी और हरी साड़ी पहनकर आईं। शंभू नगर लेडीज विंग की अध्यक्ष खुशबू माहेश्वरी ने कहा कि सावन का महीना हरियाली, उमंग और खुशहाली का प्रतीक है। इस त्योहार में महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं, झूला झूलती हैं और पारंपरिक गीत गाती हैं। वे तीज के पकवान बनाती हैं और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। यह त्योहार सुहाग, प्रेम और खुशहाली के साथ प्रकृति की हरियाली का भी प्रतीक है। खुशबू महेश्वरी ने बताया कि सदस्य इन परंपराओं को उत्साह से मनाते हैं। सचिव रसिका अग्रवाल के साथ कीर्ति, पिंकी, मीनाक्षी, मेघा और अर्पिता आदि सदस्य का भी योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें