फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सात दिन में माटीकला मेले में 50 लाख से अधिक की बिक्री, कारीगरों को मिला बाजार, अश्विनी त्यागी ने किया क्षेत्रीय माटीकला मेले का समापन

मेरठ। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) मैदान में आयोजित सात दिवसीय क्षेत्रीय माटीकला मेला शनिवार को संपन्न हो गया है। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में एक से सात नवंबर तक आयोजित मेले में लोगों की अच्छी भागीदारी रही। मेले में स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के उत्पादों की 50 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई। इससे कारीगरों को अपने उत्पादों के लिए बाजार मिला और उन्हें आर्थिक लाभ भी हुआ। मेले का समापन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी ने किया। इस दौरान जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक आलोक सिसौदिया, खरखौदा ब्लॉक प्रमुख अतुल त्यागी और जिसौरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य कपिल अधाना मौजूद रहे। कार्यक्रम में रिटायर्ड एडीओ राकेश कुमार कौशिक भी उपस्थित रहे। वहीं, मेरठ का गौरव पुस्तकों के संपादक त्रिलोचन जोशी ने अतिथियों को पुस्तकें भेंट कीं। समापन समारोह में माटीकला निःशुल्क टूल किट वितरण योजना के अंतर्गत तीन कारीगरों को पगमिल मशीन और प्रमाण-पत्र दिए गए। इनमें ढिलौरा गांव के जितेंद्र सिंह, हसनपुर रजापुर की रश्मि और चांदपुरा, खरखौदा के सागर भदौरिया शामिल रहे। इसके अलावा मेले में स्टॉल लगाने वाली इकाइयों और ड्यूटी करने वाले विभागीय कर्मचारियों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्रीय माटीकला महोत्सव का उद्देश्य पारंपरिक माटीकला को बढ़ावा देना, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना व उनके उत्पादों के प्रति आमजन को जागरूक करना है। मेले में विभिन्न कार्यशालाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी माटीकला को प्रोत्साहित किया गया। सात दिनों तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मिट्टी से बने उत्पादों की खरीदारी की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें