मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) की ओर से 52वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर अंतर परियोजना/डिस्कॉम कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पावर सेक्टर से जुड़े पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह रहा। कार्यक्रम में निदेशक कार्मिक एवं प्रबंधन आशु कालिया, निदेशक वित्त स्वतंत्र तोमर, निदेशक तकनीकी एनके मिश्रा और निदेशक वाणिज्य संजय जैन समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।