फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हस्तिनापुर गंगास्नान मेले में सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

हस्तिनापुर में मखदूमपुर गंगा घाट पर आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगास्नान मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रमुख मार्गों, घाटों और मेला क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें