कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार और टीपी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पटाखों का भंडार जब्त किया। कपिल और शानू को भी हिरासत में लिया गया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सीओ कोतवाली और सीओ ब्रह्मपुरी ने टीम बनाकर संयुक्त रूप से छापे की कार्रवाई की। टीपी नगर थाना क्षेत्र में सप्लाई होने आए एक ट्रक में पटाखों का ज़ख़ीरा मिला, जबकि कोतवाली थाना क्षेत्र में बीच बाज़ार एक गोदाम से पटाखे बरामद हुए।