फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आउटर रिंग रोड टोल प्लाजा पर धरना शुरू, 24 अक्तूबर को बड़े आंदोलन की तैयारी

आउटर रिंग रोड एनएच - 709(ए) स्थित सिखेड़ा टोल प्लाज़ा पर बड़ा आंदोलन शुरू करने की तैयारी है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन व भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा संयुक्त रूप से धरना शुरू किया गया है। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष उमेश राणा का कहना है कि अभी मवाना रोड पर इंटरचेंज तैयार नहीं है। आगे भी सड़क का निर्माण अधूरा है। परंतु टोल शुरू कर दिया गया है। रोड तैयार होने पर टोल शुरू किया जाए, किसानों को सर्विस रोड उपलब्ध कराए। जिससे किसानों को गन्ना सेंटर तक पहुंचने में आसानी हो। वहीं, किसान का टोल फ्री किया जाए। उन्होंने आगामी 24 अक्तूबर को सभी किसान संगठनों से धरने में शामिल होने का आह्वान किया। धरनास्थल पर जिला अध्यक्ष दिनेश प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष गुलवीर प्रधान नंगला, भूपेंद्र चौधरी मंडल उपाध्यक्ष, अनिल चौधरी, डॉ. कंवरपाल, डायरेक्टर विनय कुमार, भाकियू भानु जिला अध्यक्ष उमेश राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, वीरपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह और कवरपाल आदि धरने में शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें