फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जिला कारागार में भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं बहनें, सुबह से लगी कतार

जिला कारागार में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम की भावुक तस्वीर देखने को मिली। सुबह से ही जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। जेल के बाहर महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। बहनें अपने भाइयों के लिए राखी, मिठाई और अन्य सामान लेकर पहुंचीं। मुलाकात के दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। लंबे समय बाद भाई को सामने देखकर कई बहनें भावुक भी नजर आईं। जेल प्रशासन की ओर से मुलाकात को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। रक्षाबंधन पर कारागार में भावनाओं से भरा माहौल रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें